तेलंगाना सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने TGTET 2026 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जून 2026 के लिए तेलंगाना शिक्षक पात्रता परीक्षा (TGTET/TS-TET) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। यह परीक्षा CBT मोड में 15 जून से 30 जून 2026 तक पूरे तेलंगाना में आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवार सूचना पुस्तिका (Information Bulletin) और नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
TG TET रिस्पांस शीट 2026 जारी कर दी गई है। 3 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित TG TET (TS TET) परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से अपनी रिस्पांस शीट और प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं, दर्ज किए गए जवाबों की जांच कर सकते हैं, आपत्तियां उठा सकते हैं और नतीजों पर अपडेट रह सकते हैं।