दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 6 से 9 (नॉन-प्लान) के लिए एडमिशन 2026 शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए हैं। एडमिशन प्रक्रिया में तीन साइकल शामिल हैं, जिसमें खाली सीटों के आधार पर स्कूल अलॉटमेंट और ज़रूरी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। यह प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 को खत्म होगी। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एडमिशन के लिए शिक्षा निदेशालय (DoE) के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करें और प्रक्रिया पूरी करें।