बोकारो पावर सप्लाई कंपनी (BPSCL) ने सहायक प्रबंधक (बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर) के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 15 पद खाली हैं। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, पावर प्लांट, प्रोडक्शन, या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक. और बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर प्रमाण पत्र वाले योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।